{"_id":"68c5c713df390ae9ae06546e","slug":"elderly-man-injured-in-an-accident-in-lakhimpur-kheri-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152621-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखीमपुर खीरी में हुए हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखीमपुर खीरी में हुए हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरदोई जिले के थाना मझिला के कुरगवां गांव निवासी 55 वर्षीय गोकुल की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक के बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली की जूता कंपनी में काम करता है। रायबरेली का रहने वाला उसका दोस्त सूरज भी वहां काम करता है। कुछ दिन पूर्व सूरज का हाथ टूट गया था। दोस्त उसके घर पर आया हुआ था। सोमवार को पिता गोकुल दोस्त सूरज की दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
लखीमपुर खीरी जिले के जहानीखेड़ा में डीसीएम की टक्कर लगने से पिता घायल हो गए। तब से राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद