फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man from another community molests girl playing in the park.

Shahjahanpur News: पार्क में खेल रही बालिका से दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने की छेड़खानी

Sun, 26 Jul 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Elderly man from another community molests girl playing in the park.
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपित मोहम्मद सिद्दीक । स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार सुबह पार्क में खेलने गई 11 वर्षीय बालिका को दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने दबोच लिया। आरोप है कि बुजुर्ग ने बालिका के साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर आए लोगाें ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे बालिका पार्क में खेल रही थी। तभी वहां मोहल्ले का 60 वर्षीय मोहम्मद सिद्दीक आया और उसे पकड़कर पार्क के पीछे ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। बालिका के मामा की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि भांजी के शोर को सुनकर एक महिला बचाने पहुंची। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

तब महिला ने आसपास के लोगों को बुला लिया। घिनौनी कृत्य की बात सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी होने पर हिंदू जागरण मंच के ब्रज प्रांत के विधि प्रमुख राजेश अवस्थी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठन के दखल पर बवाल बढ़ने की आशंका पर पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

----
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर किया हंगामा
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बालिका से छेड़खानी के बाद आरोपी प्रारंभ में कृत्य से इन्कार करता रहा, लेकिन फिर बालिका ने उसे पहचानकर अपने साथ हुए कृत्य के बारे में महिला पुलिस को बताया। दूसरी ओर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कोतवाली गेट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदू संगठनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed