फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies in accident while guarding crop

Shahjahanpur News: फसल की रखवाली के लिए जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Tue, 08 Jul 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in accident while guarding crop
रामसरन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामसरन की रविवार शाम नहर के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मकान से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रामसरन का खेत है। वह रोजाना खेत पर जानवरों से अपनी फसल की रखवाली करने के लिए जाते थे।
विज्ञापन

रविवार की शाम रामसरन ने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह खेत पर फसल की रखवाली के लिए पैदल चल दिए। जैसे ही वह गांव के बाहर नहर के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां से गुजरे ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल रामसरन को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। पुलिस वाहन चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed