{"_id":"68cb097dd443d492c20098ea","slug":"elderly-man-dies-after-his-bike-collides-with-a-bull-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153001-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ से टकराई बाइक बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ से टकराई बाइक बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खुटार। सांड़ से बाइक टकरा जाने से गंभीर घायल बुजुर्ग की मौत हो गई।
बंडा के गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी रामदेव बुधवार को पिता भूपराम (64 वर्ष) के साथ बाइक से किसी काम से खुटार आए थे। शाम को वापस घर जाते समय खुटार-बंडा रोड पर उनकी बाइक के सामने एक सांड़ आ गया। बाइक सांड़ से टकरा जाने से रामदेव और उनके पिता गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने भूपराम को मृत घोषित कर दिया। रामदेव का इलाज चल रहा है। वह हेल्मेट नहीं लगाए था।
जानकारी पाकर भूपराम के परिजन भी खुटार पहुंचे। गांव सौफरी के लोगों ने बताया कि उनके गांव के आसपास छुट्टा पशुओं की भरमार है। तमाम बार शिकायत करने के बाद भी पशुओं को गोसदन नहीं भेजा जा रहा है। शाम होते ही पशु सड़क पर डेरा जमा लेते हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद