फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after being hit by a vehicle.

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 19 Sep 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a vehicle.
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी मुसाहिब अली (70) की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे शुएब ने बताया कि पिता की मिश्रीपुर ढाबे के पास पंक्चर जोड़ने की दुकान है। पिता रात को दुकान पर ही रुक जाते थे। बृहस्पतिवार रात पिता खाना खाने के बाद घर से दुकान जा रहे थे।
इस बीच किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। परिजन मुसाहिब के शव को देख रोते-रोते बेहाल हो गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--------------
ट्रैक्टर की टक्कर से खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चार लोग घायल



बंडा। बिलसंंडा मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर एक राइस मिल के पास एक ट्रैक्टर ओवरटेकिंग के दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्राॅली से टकरा गया। इससे आगे चल रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राॅली समेत खाई में पलट जाने से उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। दाे घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगोही क्षेत्र के गांव धुलिया निवासी राबिद ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्राॅली से मोहल्ला मुरादपुर एक दावत में जा रहे थे। ट्रॉली में 15 महिलाएं और पुरुष बैठे थे। पीछे से आए ट्रैक्टर की टक्कर से उनका ट्रैक्टर ट्राॅली समेत पलट गई। हादसे में राबिद, मोहम्मद मैसार, शरीफ और अनवार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राबिद अली और मोहम्मद मैसार को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने पीछे से टकराने वाले ट्रैक्टर के चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार जांच कराई जा रही है। संवाद
-------------
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालपुुर नवदिया गांव के पास बृहस्पतिवार को देर रात करीब 11:30 अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार सालपुर नवदिया गांव के सत्यपाल और फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी रवि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में युवकों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली और दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख दोनों युवकों को वहां प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

----------
रोडवेज बस की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग घायल



रोजा। मोहम्मदी मार्ग पर सल्लिया मोड़ के पास शाहजहांपुर से मोहम्मदी की ओर जा रहे ई-रिक्शे से पीछे से आई एक रोडवेज बस ओवरटेक करने के प्रयास में टकरा गई। इससे ई-रिक्शा पलट गया और उस पर सवार जमालपुर गांव के बुजुर्ग सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा पर बैठे चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सत्यपाल को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजकर वहां भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed