फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after being electrocuted in bladed wire

Shahjahanpur News: ब्लेड वाले तार में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being electrocuted in bladed wire
मृतक द्वारिका प्रसाद का फाइल फोटो
शाहजहांपुर/ कांट। थाना क्षेत्र के गांव गैरतपुर निवासी द्वारिका (60) की ब्लेड वाले तारों में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका भतीजा सर्वेश झुलस गया। परिजनों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन से सीधे केबल डालकर ब्लेड वाले तारों में करंट छोड़ा गया था। नाराज परिजनाें ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

द्वारिका ने अपने खेत में धान की पौध लगाने के लिए पानी भरा था। रविवार की सुबह भतीजे सर्वेश के साथ धान की रोपाई करने जा रहे थे। उनके खेत से पहले लिंथरा गांव निवासी विशोक उर्फ पप्पू का खेत पड़ता है। उसने खेत में जानवरों को जाने से रोकने के लिए ब्लेड वाले तार लगा रखे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पप्पू ने सबमर्सिबल के लिए डाली हाईटेंशन लाइन से केबल जोड़कर आरी वाले तारों में करंट छोड़ रखा था। धान की रोपाई करने जाने के दौरान आगे चल रहे सर्वेश ने ब्लेड वाले तारों के बीच से निकलने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया। करंट से झटपटाने के बाद उसका धड़ निकल गया, लेकिन एड़ी तार में फंस गई। उसे फंसा देखकर द्वारिका ने तार पर डंडे मारकर बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश तो छूट गया, लेकिन द्वारिका करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। इस बीच सर्वेश ने शोर मचाया। परिजनों के अनुसार, हादसे के दौरान खेत मालिक अपनी झोंपड़ी में पड़ा सोता रहा। बुजुर्ग की मौत की जानकारी हाेने पर लाइन से जुड़ा केबल खींचकर भाग गया। हादसे की सूचना पर बेटी शगुन देवी और पत्नी कलावती रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अमित चौरसिया, सीओ सदर

मृतक द्वारिका प्रसाद का फाइल फोटो

मृतक द्वारिका प्रसाद का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed