फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly couple beaten with sticks, husband dies

Shahjahanpur News: बुजुर्ग दंपती को लाठियों से पीटा, पति की मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple beaten with sticks, husband dies
श्यामपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
जलालाबाद। खेत से मड़ैया हटाने के विवाद में बुजुर्ग दंपती को पिता-पुत्रों ने लाठी-डंडों से पीट दिया।सिर पर चोट लगने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वहीं, महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजपुरनगला में धर्मपाल ने अपना मकान गांव के बाहर खेत पर बना रखा है। पास में ही श्यामपाल (60) का खेत है। श्यामपाल ने खेत की रखवाली के लिए धर्मपाल की जगह पर एक मचान बनाकर मड़ैया डाल ली थी। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे धर्मपाल मकान वाली अपनी जगह के चारों तरफ डंडे गाड़कर बाड़ लगा रहा था। इस दौरान उसने खेत पर मौजूद श्यामपाल और उनकी पत्नी रूबी से मचान हटाने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। धर्मपाल और उसके बेटे विजयबहादुर, रामसूरज व पन्नालाल ने श्यामपाल और उनकी पत्नी रूबी को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और भाग गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उनके बेटे घायल माता-पिता को घर ले आए। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद यहां से दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। रूबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण शाम को श्यामपाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि रात में श्यामपाल के बेटे देवेश कुमार की तहरीर पर पिता व उसके तीनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। देर रात मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्यामपाल के पांच बेटे व तीन बेटियां हैं। इनमें दो बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed