फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight players from the district will show their strength in the state level Kabaddi competition

Shahjahanpur News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के आठ खिलाड़ी

Mon, 09 Sep 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Eight players from the district will show their strength in the state level Kabaddi competition
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रविवार को मिर्जापुर रवाना होते ​खिलाड़ी। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में नौ से 13 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए हैं, जोकि सीनियर, सब जूनियर, जूनियर वर्ग से शामिल होंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों बालक और बालिका वर्ग की मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें मंडल के चारों जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शाहजहांपुर के साथ ही मंडल के अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके आधार पर मंडल स्तरीय प्रत्येक वर्ग में 12 सदस्यीय टीम बनाई गई, जिसने खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें जिले के कुल आठ खिलाड़ी हैं, जोकि रविवार को जिले से खिलाड़ी मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

माध्यमिक के क्रीड़ा प्रशिक्षक रामकुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता नौ सितंबर से शुरू होगी, जो 13 सितंबर तक चलेगी। मंडलीय टीम में सभी आयु वर्ग के 72 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें शाहजहांपुर के खिलाड़ियों की संख्या आठ है। टीम के मैनेजर राहुल त्रिपाठी, ऑफिसियल में राहुल तोमर और सचिन प्रेमी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्ग वार खिलाड़ी
अंडर-19 में अमीर, सईम, अंजर। अंडर-17 में विवेक वर्मा। अंडर-14 में आयुष, इंद्रभान, निमेष। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed