फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eid Celebration People of Muslim community offered Namaz in Idgah Shahjahanpur

शाहजहांपुर में ईद का जश्न: खुदा के सजदे में झुके सिर, नमाज अदा कर मांगी मुल्क की तरक्की व भाईचारे की दुआ

Mon, 31 Mar 2025 10:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 10:10 AM IST
सार

शाहजहांपुर में सोमवार को तय समय पर ईदगाह बड़े खुत्बे में हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन
Eid Celebration People of Muslim community offered Namaz in Idgah Shahjahanpur
ईदगाह बड़े खुत्बे में जुटे हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को परंपरागत तरीके से पुरखुलूस माहौल में मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क व कौम की तरक्की व भाईचारे की दुआ की। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


सुबह सात बजे से ही ईदगाह बड़े खुत्बे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मुस्लिम समाज के अधितकर लोग परंपरागत लिबास कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी लगाए थे। ईदगाह के अंदर लोग कतारबद्ध होकर बैठ गए। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने लोगों को ईद की नमाज का तरीका बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईद: लखनऊ सहित पूरे अवध में पढ़ी गई नमाज, की गई अमन और चैन की दुआ; कई जगह काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में मेले में लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। ईदगाह में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। 

कुछ लोगों को हमारी अजान की आवाज पसंद नहीं
ईद की नमाज से पहले शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि दुनिया में आने का मकसद इबादत करना था। वह कौम जिसे इबादत के लिए पैदा किया गया। वह अपने मकसद को भूल गई। जो इबादत के मकसद को भूल जाए, उसकी जमानत कोई नहीं ले सकता है। 

शहर इमाम ने कहा कि जब पैगंबर ए इस्लाम की तालीम पर कौम ने इबादत की तो अल्लाह ने कामयाबी दी। एक जमाना था जब पूरी दुनिया में मुस्लिमों का राज था। उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज पर पाबंदी लगाए जाने पर कहा कि कुछ लोगों को अजान की आवाज पसंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed