ईद: लखनऊ सहित पूरे अवध में पढ़ी गई नमाज, ईदगाह पर पहुंचे डिप्टी सीएम सहित अलग-अलग दलों के नेता
Eid in Lucknow: लखनऊ सहित पूरे अवध में ईद की नमाज पढ़ी गई। अलग-अलग ईदगाहों में लोग नमाज पढ़ने जुटे। इस मौके पर प्रदेश के सीएम और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज ईद का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा है। रविवार को चांद दिखने के बाद ईद मनाए जाने की घोषणा की गई थी। लखनऊ में भी सोमवार को ईद मनाने की घोषणा हुई। लखनऊ की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऐशबाग में होने वाली मुख्य नमाज में महिलाओं ने भी नमाज अदा की। लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे और सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी
लखनऊ में कई जगहों पर नमाज अदा करने का कार्यक्रम है। नमाज पढ़ने का यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक का है। कई जगह वक्फ बिल के विरोध में नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। मालूम हो कि अलविदा की अंतिम नमाज में भी कई जगह नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने के लिए आए थे। कुछ जगह पर पुलिस प्रशासन द्वारा काली पट्टी उतरवाने की भी खबरें आईं थीं।
महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज
ईद उल फित्र की नमाज बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।
पढ़ें- यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, आने वाले पांच दिनों में लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी, जारी हुआ अलर्ट
लखनऊ में यहां पढ़ी गई नमाज
राज्यपाल और सीएम ने दी ईद की बधाई
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता का पैगाम देता है। इस मौके पर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं। वहीं सीएम योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, "आज का दिन ईद का है और इसे ईद मिलन कहा जाता है... ईद का त्योहार हिंदू और मुसलमान दोनों ही एक साथ खुशियां मानते हैं। आज का दिन सभी के लिए शुभ है हिंदुओं के लिए भी क्योंकि नवरात्रि भी… pic.twitter.com/04EUThoYMm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2025
गोंडा में गले मिलकर दी गई ईद की बधाई
मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फित्र (ईद) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। शहर के गोंडा ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने पढ़ाई । नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में भी इंतजाम किया गया था।शहर के फैजाबाद रोड निदा ए या रसूलुल्लाह मस्जिद, कचहरी मस्जिद,शहर के महराजगंज रोड डिप्टी साहब मस्जिद, दरगाह हजरत सैय्यद सदरुद्दीन शाह स्थिति औलिया मस्जिद, रहमानिया मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
संबंधित वीडियो-
बलरामपुर: ईदगाह में अदा हुई नमाज, ईद मुबारक की रही गूंज
अंबेडकरनगर: अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चल चौबंद
रायबरेली: ईदगाहों पर पढ़ी गई नमाज, पर्व का दिखा उत्साह
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.