फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Efforts to restart health services in medical college are being intensified

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को फिर शुरू करने की कवायद तेज

Mon, 15 Jul 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Efforts to restart health services in medical college are being intensified
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्य कराते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। स्रोत: कॉलेज प
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के उफनाने के बाद आई बाढ़ से चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को एक बार फिर खड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी कम होने के बाद तेजी से सफाई का कार्य होने लगा है। वार्ड और परिसर की धुलाई की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही ओपीडी व ट्राॅमा सेंटर को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी आने के कारण शहर के अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को खाली करना पड़ा था। अस्पताल में भर्ती तीन सौ मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया था। निजी अस्पतालों ने सहयोग करते हुए गंभीर रोगियों को भर्ती किया था।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते कांट के जिगनेरा में स्थापित राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवन में ओपीडी शुरू नहीं हो सकी। रविवार को पानी कम होने से अजीजगंज स्थित अस्पताल में पानी कम हो गया। वार्ड व परिसर से पानी निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार सुबह ही अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अपनी निगरानी में ट्राॅमा सेंटर, मेल-फीमेल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि में सफाई कार्य को शुरू कराया। कीचड़ को साफ कराने के उपरांत धुलाई भी करा दी है।
-
जनरेटर में भर गया पानी, बिजली नेटवर्क भी ध्वस्त
बाढ़ के पानी के कारण अस्पताल का बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया। पैनल, स्विच यार्ड तक पानी पहुंच गया। बाढ़ के चलते जनरेटर में पानी भरने की संभावना है। बिजली के नेटवर्क को दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। इसके अतिरिक्त पानी की पाइप लाइन को सही कराया जा रहा है। चिकित्सीय मशीनरी को सफाई कार्य के बाद चेक कराया जाएगा।
-
दवा स्टोर खुलने पर होगा नुकसान का आकलन
दवा के स्टोर और गोदाम तक पानी पहुंचने की संभावना है। हालांकि, जलभराव होने के बाद दवाओं को ऊंचे स्थान पर रखवाया गया था। प्राचार्य के अनुसार, सोमवार को गोदाम खोला जाएगा। उसके बाद दवा की स्थिति का पता चल सकेगा।
-
सात स्थानों पर शिविर, सबसे ज्यादा त्वचा के रोगी
राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पटरी से उतरने के बाद सीएमओ ने सात स्थानों पर मेडिकल कैंप लगवाए हैं। अल अजीज वेलफेयर सोसायटी ने मोहल्ला अजीजगंज स्थित गर्रा पुल पर कैंप लगाया। डॉ.आमिर अंसारी ने मरीजाें का परीक्षण किया। बंथरा मेडिकल कॉलेज, ग्राम सहबेगपुर में भी कैंप लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों में त्वचा के रोगी सबसे ज्यादा आ रहे हैं।
-
राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय सुविधाओं को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू कर दिए हैं। गंभीर रोगियों को सीएचसी भावलखेड़ा भेज रहे हैं। मरीजों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने को लेकर एसीएमओ से वार्ता हो गई है।

-डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्य कराते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। स्रोत: कॉलेज प

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्य कराते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। स्रोत: कॉलेज प

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्य कराते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। स्रोत: कॉलेज प

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई कार्य कराते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। स्रोत: कॉलेज प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed