फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Efforts to prevent malaria intensified... insecticide spraying completed in 17 out of 134 villages.

Shahjahanpur News: मलेरिया से बचाव की कवायद तेज...134 में 17 गांवों में दवा छिड़काव का कार्य पूरा

Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Efforts to prevent malaria intensified... insecticide spraying completed in 17 out of 134 villages.
शाहजहांपुर। मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया फैलने की आशंका के तहत चिह्नित किए 134 गांवों में 17 में दवा का छिड़काव पूरा कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, कार्य को तेज गति से कराकर समय से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में जिले में मलेरिया और डेंगू का काफी प्रकोप रहा। ऐसे गांव सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जिनके नजदीक नदी या तालाब हैं। ऐसे 134 गांवों को चिह्नित करते हुए मच्छराें से बचाव के लिए दवा का छिड़काव प्रारंभ कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि बंडा में चार, भावलखेड़ा में 40, ददरौल में चार, कलान में छह, कांट में नौ, सिंधौली में 24 और जलालाबाद में चार गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें 17 गांवों में दवा का छिड़काव का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनवरी से अभी तक मलेरिया के 67 केस सामने आए हैं। आने वाले दिनों में मलेरिया के रोगियों की जांच के लिए प्रत्येक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed