{"_id":"57bdbf4b4f1c1b680cd4efa4","slug":"effigy-burnt-by-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार शाम डॉ. सुदामा प्रसाद कालेज स्थित चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण के नेतृत्व में डॉ. सुदामा प्रसाद कालेज स्थित चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर नगराध्यक्ष वाजपेयी ने कहा कि लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं की गई लाठी चार्ज की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब शीघ्र देगी। पुतला फूंकने वालों में राजकमल वाजपेयी, वेदप्रकाश मौर्य, अन्नू वर्मा, रामनिवास गौतम, वैभव खन्ना, अभय सिंह, स्वनिल शर्मा, रंजीत, रजत, गौरव, रोहित, बबलू, अंकित, शिवम, नितिन, आयुष वर्मा, सूरज, अभिजीत, गुड्डू, सुमित आदि शामिल रहे।