फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

पुवायां : बच्चों ने छुआ सफलता का आसमान

Thu, 05 Aug 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
education
10 वीं का रिजल्ट देखने के बाद कैंब्रिज कांवेंट स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : POWAYAN
पुवायां। पुवायां के कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल के सीबीएसई 10 वीं का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति इस बार भी शत प्रतिशत रहा। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

स्कूल की छात्रा स्तुति गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया । अभिनव वाजपेयी ने 97.8 प्रतिशत और आस्था सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभाशाली बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्कूल के डायरेक्टर विपिन अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत के बल पर ऊंचाइयों के शिखर को छुआ है वे उनके अथक प्रयास और शिक्षण की मेहनत और परिवार के सहयोग की शक्ति के बल पर संभव हो सका है। सह डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल डॉ. एन शर्मा ने बच्चों को भविष्य में भी मेहनत कर अच्छा परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में लक्ष्य टॉपर
पुवायां। पुवायां के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के 62 छात्रों में 10 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
लक्ष्य गुप्ता ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में टॉप किया। फातिमा ने 97 प्रतिशत और जसकीरत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के अध्यक्ष राकेश यादव ने अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वाइस चेयरमैन आदित्य यादव ने अपने बच्चों के प्रदर्शन पर बच्चों और उनके पिता, मां को बधाई दी। निदेशक आकाश यादव और प्रधानाचार्य साबू एथिकल ने भी छात्रों को बधाई दी। संवाद
-
मारवाह मॉडर्न स्कूल में गुंजन टॉपर
पुवायां। पुवायां के मारवाह मार्डन स्कूल में गुंजन कौर ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राज्जवल पटेल ने 95.2 और रुपिंदर कौर ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा पुरुजीत सिंह ने 91.8, रुबलदीप कौर ने 91.6, अनुप्रीत कौर ने 91, मधुप मंगल ने 85.2, जर्नादन सक्सेना ने 84, पुनीत कौर ने 83 और हरमान सिंह ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
-
लिटिल फ्लावर में संस्कार को प्रथम स्थान
पुवायां। पुवायां के लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में संस्कार शर्मा ने 94, अक्ष वर्मा ने 93.2, कोमल शुक्ला ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्चित त्रिपाठी को चौथा और तेजस्विनी मिश्रा को पांचवां स्थान मिला। प्रबंधक हरदेव सिंह और पूर्व प्रबंधक अरुण सक्सेना ने बच्चों को बधाई दी। संवाद
-
गोल्डन फ्लावर में चमन रहे टॉपर
पुवायां। खुटार के गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में चमन गुप्त 95.8 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहे। सुलेमान खान 93.8 और मौलिक मनि अवस्थी 87 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गांव रामपुर कलां के एलएसपी पब्लिक स्कूल में सलोनी दीक्षित और साक्षी वर्मा ने 94, हर्षित कुमार ने 86.6 और सौरभ कुमार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
-
बजाज स्कूल में सृष्टि को प्रथम स्थान
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज पब्लिक स्कूल में सृष्टि अवस्थी ने 97, राजप्रदीप ने 94, मानसी शर्मा ने 93 और सुजल पटेल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बजाज चीनी मिल के यूनिट हेड बीसी त्यागी और प्रबंधक फरहान शाहिद, प्रधानाचार्य बीएस शर्मा, उप प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्रा ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताया। संवाद
-
तिलहर : मुंह मीठा कर मेधावियों को दी मुबारकबाद
तिलहर। सीबीएसई परीक्षा दसवीं में सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल के छात्र नैतिक शाक्य ने 98.60% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विद्यालय के प्रिंसिपल सर एवला ने बताया कि इसी कक्षा के छात्र दिव्य प्रपूर्ण त्रिपाठी ने 98.20% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान और छात्र ओम मिश्रा ने 96. 40% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मैनेजर फादर गौतम और सतनाम आदि ने बच्चों को बधाई दी।
द रेनेसां एकेडमी तिलहर की छात्रा ईशा सिंह ने 97.4% अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। वहीं दिव्यांशी वर्मा ने 94.8% तथा प्रकाश विश्वास ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान पाया है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। प्रबंध समिति के सदस्य विजय अग्रवाल, डॉ. आलोक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सभी छात्रों को बधाई दी।
राजनपुर रोड स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के छात्र देव प्रताप सिंह ने 92.8% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी क्लास के छात्र प्रांजल सिंह ने 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय और छात्रा पलक दीप कौर ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य एचएस गुप्ता ने बताया कि उनके विद्यालय में हाईस्कूल में 42 छात्रों में सभी उत्तीर्ण हुए हैं।

-
इंजीनियर बनना चाहता है नैतिक
सेंट मैरी स्कूल के छात्र नैतिक शाक्य ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नैतिक भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। नैतिक के पिता सर्वेश कुमार, मां ममता शाक्य और दादी सोमकली देवी आदि ने उसे मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। नैतिक ने बताया कि वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ता है। सेल्फ स्टडी ने काफी मदद की। कोरोना से पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है लेकिन सरकार का परीक्षा न करने का निर्णय सही था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed