{"_id":"60eb42a58ebc3ebf0b0e1f09","slug":"education-shahjahanpur-news-bly4528098144","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से 32 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से 32 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 जुलाई से 32 केंद्रों पर होगी। मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार पेपर का समय एक घंटे कम कर दिया गया है। अब तीन के बजाय दो घंटे का पेपर होगा। पेपर सुबह सात बजे शुरू होगा। प्रशासन की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के आर्य महिला कॉलेज, एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, तिलहर और जलालाबाद में राजकीय महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिहाज से आंतरिक सचल दल का गठन कर लिया गया है।
एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक वर्ग के प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी। इस बार पेपर मात्र दो घंटे का होगा। परीक्षार्थियों को कोविड गाइड लाइन के अनुसार मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र आना होगा। प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी।