फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Economy shines due to the growth of industries, GDP jumps by 50%

Shahjahanpur News: उद्योगों की रफ्तार से चमकी अर्थव्यवस्था, जीडीपी ने लगाई 50 फीसदी की छलांग

Sat, 23 Aug 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Economy shines due to the growth of industries, GDP jumps by 50%
डॉ. रुचि द्विवेदी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। तीन साल में जिले का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 50 फीसदी बढ़ गया है। वहीं, आम आदमी की कमाई में 16.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। कोरोना महामारी के बाद जिले में उद्योगों की रफ्तार बढ़ी है। जिला जीडीपी में योगदान दे रहा है। नियोजन विभाग के अर्थ एवं संख्या प्रभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। जिला अब प्रदेश में वर्तमान में 1.21 फीसदी का योगदान कर रहा है।
विज्ञापन

जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-21 में जिले की जीडीपी 20276 करोड़, 2021-22 में 21343 करोड़, 2022-23 में 26288 करोड़, 2023-24 में 30957 करोड़ रुपये रही। इस लिहाज से वर्ष 2020-21 के मुकाबले वर्ष 2023-24 में 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में जनपद की तत्कालीन जनसंख्या के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय 51336 रुपये, 2021-22 में 53701 रुपये, 2022-23 में 65341 और वर्ष 2023-24 में 76366 रुपये रही। यानी तीन साल में प्रति व्यक्ति आय में 16.9 फीसदी का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्री डॉ. रुचि द्विवेदी ने बताया कि किसी भी जिले में उत्पादित सभी वस्तुओं, सेवाओं के मूल्य का योग जीडीपी कहा जाता है। जीडीपी किसी देश की सीमा के भीतर निश्चित अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूूल्य को कहते हैं। ये जिले के आर्थिक परिदृश्य और निवेश प्रोत्साहनों के आकलन पर आधारित है।
--
इस तरह से तय होती है प्रति व्यक्ति आय
अर्थशास्त्री डॉ. रुचि द्विवेदी ने बताया कि प्रति व्यक्ति आय का आकलन जिले के सकल घरेलू उत्पाद और उस वर्ष की आबादी के अनुपात का औसत निकालकर किया जाता है। यह सभी पर एक समान लागू होती है। किस वर्ग की कितनी आय है, इसमें यह पता नहीं चल पाता। ऐसे में किसी व्यक्ति की आय औसत से अधिक तो किसी की औसत से कम हो सकती है।

--
उद्योगों में बढ़ावा मिलने से वृद्धि
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शाहजहांपुर के चैप्टर चेयरमैन विनम्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद उद्योगों ने रफ्तार पकड़ी है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से जीडीपी में वृद्धि हुई है। सरकार ने जीएसटी पर भी रेपो रेट गिराए हैं, इससे घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार अमेरिकी टैरिफ के विरोध में ब्रिटेन और यूरोपीय देशों से जो समझौता कर रही है, इससे हमारे उद्योग आत्मनिर्भर होंगे। इसके लिए हमें अमेरिका पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जीडीपी का बढ़ना सरकार के कुशल नेतृत्व की निशानी है।

डॉ. रुचि द्विवेदी। स्रोत: स्वयं

डॉ. रुचि द्विवेदी। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed