फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ECCE educator recruitment applications stalled due to a technical glitch on the website.

Shahjahanpur News: वेबसाइट में तकनीकी खामी से अटके ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के आवेदन

Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
ECCE educator recruitment applications stalled due to a technical glitch on the website.
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर के 168 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट की तकनीकी खामी के चलते प्रभावित हो गई है। शुरुआती दौर में करीब 200 आवेदन के बाद तकनीकी दिक्कत आ गई थी। ऐसे में आवेदक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

28 सितंबर से भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन को शुरू कराया था। प्रारंभ में काफी आसानी से आवेदन हुए, लेकिन बाद में तकनीकी दिक्कत आने लगी। इसके चलते अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए। आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी समस्या के समाधान के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लगातार अभ्यर्थियों के आने के बाद बीएसए कार्यालय से संबंधित फर्म को पत्राचार कर खामी दूर करने के लिए कहा है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। खामी दूर कराने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गत वर्ष निरस्त की गई थी प्रक्रिया
पिछले वर्ष ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया विवादों में आने के कारण निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने की तैयारी की। अब दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी बाधा आने से अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed