फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Earrings, chains and cash stolen from three women at Chausera fair

Shahjahanpur News: चौसेड़ा मेले में तीन महिलाओं के कुंडल, चेन और नकदी चोरी

Sun, 14 Jul 2024 04:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Earrings, chains and cash stolen from three women at Chausera fair
पुवायां। गांव चौसेड़ा के देवी मेले में दो महिलाओं के जेवर और एक महिला ने नकदी चोरी हो गई। एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया, लेकिन पुलिस ने समझौते की बात कहते हुए कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

गांव चौसेड़ा में हर वर्ष जात का देवी मेला लगता है। मेले में पुवायां, खुटार और बंडा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आने से काफी भीड़ हो जाती है। भीड़ में जेबकतरे और उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं। हर वर्ष घटनाएं होने के बाद भी पुलिस ध्यान नहीं देती है। शुक्रवार को देवी मेले में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

गांव बनगवां निवासी विनोद की पत्नी लाली मेले में खरीदारी कर रही थी, इस बीच किसी ने उनके सोने के कुंडल नोच लिए। पुवायां के जेबा रोड निवासी रवि की पत्नी बिट्टो की सोने की चेन भी किसी ने खींच ली। गांव इमलिया निवासी सतीशचंद्र दीक्षित की पत्नी चंद्रप्रभा दीक्षित का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में लगभग सात सौ रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाली और बिट्टो देवी ने थाने आकर पुलिस को तहरीर दी थी। चंद्रप्रभा ने तहरीर नहीं दी है। उधर विनोद ने एक महिला को कुंडल नोचने के शक में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।

बाद में पकड़ी गई महिला को भी छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो जाने के चलते कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed