{"_id":"6a650d013e2f8dd7160dd44e","slug":"e-rickshaw-collided-with-tanker-injured-woman-succumbs-to-injuries-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179944-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टैंकर से टकराया था ई-रिक्शा, घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टैंकर से टकराया था ई-रिक्शा, घायल महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
शिमला देवी का फाइल फोटो।
शाहजहांपुर/जैतीपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल हुए नौ लोगों में क्षेत्र के अमरेड़ी गांव निवासी शिमला देवी (55) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, शिमला देवी की तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार की दोपहर वह ई-रिक्शा से कस्बे से अपनी दवाई लेने के लिए जा रहीं थीं। जैसे ही वह फतेहगंज पूर्वी रोड पर घसा कल्याणपुर गांव पास पहुंचीं। तभी गलत दिशा में सामने से आया तेल का टैंकर ई-रिक्शा से टकरा गया। हादसे में शिमला देवी के अलावा स्वाति, खुशी, दिव्यांशु, रामवती, सुजाना, कार्तिक, विनीता, ब्रजेश चोटिल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शिमला देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बेटी पूजा, स्वाती, प्रियंका, दामिनी रोते-रोते बेहाल हो गईं। शिमला देवी के शव को देख उनके भतीजे प्रवेश व उदित बिलख पड़े। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि घायल महिला की मौत हो गई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।