फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-bus is providing wedding procession and picnic cheaply

Shahjahanpur News: बरात और पिकनिक को सस्ते में पूरा करा रहीं ई-बस

Sat, 09 Mar 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
E-bus is providing wedding procession and picnic cheaply
शाहजहांपुर। बरात ले जाने और पिकनिक पर जाने के लिए ई-बस काफी पसंद की जा रही है। इसमें निजी के मुकाबले किराया सस्ता पड़ता है। सरकार को भी बुकिंग से राजस्व मिल रहा है।
विज्ञापन

वातानुकूलित और आरामदायक सफर के लिए चलाई जा रहीं ई-बसों को बरात या पिकनिक के लिए भी बुक कराया जा सकता है। सिर्फ बरात के लिए बुकिंग से ई-बसों ने पिछले वर्ष 4,20,000 और इस वर्ष 80 हजार रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन


नगर निगम को निकायों तक संचालन के लिए 25 ई-बसें मिली हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 75 होने की संभावना है। 50 ई-बसों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिससे पूरे जिले में इनका संचालन हो सके। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बसों के संचालन प्रभारी संदीप लाहा ने बताया कि 12 घंटे के लिए ई-बस बुक करने पर 8400 रुपये देने होते हैं। इससे ज्यादा समय लगने पर प्रत्येक चार घंटे के लिए 2000 रुपये अलग से चुकाने होंगे। पिछले वर्ष 50 ई-बसों को बरात के लिए बुक किया गया था। इस वर्ष अब तक दस बुकिंग मिली हैं। जबकि, निजी बसों को बुक कराने पर 10 से 15 हजार रुपये तक किराया देना होता है।


--------

सामान्य संचालन पर नहीं कोई असर
शादी-बरात और पिकनिक पर लेकर जाने के लिए बुकिंग करने से ई-बसों के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके लिए जिस रूट पर अधिक बसें चलाई जा रहीं हैं, उनमें से कोई एक भेजी जाती है। उस रूट पर कोई समस्या न हो, इसलिए बाकी ई-बसों के फेरे बढ़ा दिए जाते हैं। उदाहरण के रूप में पुवायां, बंडा और खुटार रूट पर 10 बसें चलाई जा रही हैं। बुकिंग वाले दिन इनमें से एक या दो बसें भेज दी जाती हैं, फिर जितनी बसें बचती हैं, उनके फेरे बढ़ाकर चलाया जाता है।


--------

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

-इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग कराने के लिए न्यू सिटी ककरा में स्थित चार्जिंग स्टेशन के कार्यालय में जाकर संपर्क करना होगा, जहां पर प्रार्थना पत्र देने के साथ ही नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज कराने के साथ ही फोटो, आधार कार्ड, शादी का कार्ड और सुरक्षा शुल्क जमा करना होगा।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed