जलालाबाद। सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को टीएसआई देवेश कुमार ने फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ उनका पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने छह बाइकों का विभिन्न अनियमितताओं में चालान किया।
उन्होंने बाइक चलाते मिले कई किशोरों को रोककर उन्हें बाइक नहीं चलाने की हिदायत दी। इसके साथ ही रोके गए किशोरों के घरवालों से फोन पर बात कर बच्चों को बाइक नहीं देने की अपील की। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करने, हेलमेट लगाने, लाइसेंस व अन्य कागजात साथ लेकर चलने और एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस आदि आवश्यक सेवाओं के वाहन को जल्द आगे निकलने का रास्ता देने के लिए कहा। टीएसआई ने बताया कि हेलमेट लगाए बगैर तीन सवारियों वाली छह बाइकाें का चालान किया गया है। इस दौरान यातायात पुलिस के सिपाही शिवेंद्र प्रताप और नितिन बस्ती भी मौजूद रहे। संवाद