{"_id":"696d377158133cb7090f472c","slug":"during-ration-distribution-the-ration-shop-owner-was-attacked-and-the-machine-was-broken-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163340-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर जानलेवा हमला, मशीन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर जानलेवा हमला, मशीन तोड़ी
विज्ञापन
तिलहर। धनेला गांव में रविवार को दोपहर राशन के वितरण के दौरान मामूली विवाद में कोटेदार हरीश शर्मा पर एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। राशन वितरण की मशीन भी तोड़ डाली। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
कोटेदार हरीश ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को दोपहर करीब 1:30 बजे राशन वितरण कर रहे थे। आरोप है कि तभी रुदन अली ने वहां पहुंचकर पहले राशन देने की मांग की। कोटेदार का आरोप है कि इन्कार करने पर रुदन अली ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। राशन वितरण करने वाली मशीन को भी तोड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर बचाव में आए उनके भाई, भाभी और भतीजे पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में रुदन अली और फिरोज को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।