फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   During a routine check, a truck was intercepted on the highway, and it was found to be crammed with 39 buffaloes.

Shahjahanpur News: चेकिंग में हाईवे से पकड़ा ट्रक, ठूंस-ठूंसकर भरीं थीं 39 भैंसें

Fri, 09 Jan 2026 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
During a routine check, a truck was intercepted on the highway, and it was found to be crammed with 39 buffaloes.
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बूचड़खाने ले जाई जा रहीं 39 भैंसों से भरे ट्रक को पकड़ा। वहीं, इस मामले में ट्रक चालक, हेल्पर और तीन पशु व्यापारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। भैंसों को बरेली बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

नगरिया चौकी इंचार्ज अनुज चौधरी पुलिस टीम के साथ लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार आधी रात जांच कर रहे थे। इसी दौरान बरेली मोड़ की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को नगरिया चौकी के सामने रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में ठूंस-ठूंसकर 39 भैंसें भरी हुईं थीं। पूछताछ में ट्रक चालक व अन्य आरोपियों ने बताया कि भैंसों को जौनपुर पशु बाजार से खरीदकर बरेली स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुओं की दुर्दशा और परिवहन के नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के भैसोड़ा गांव निवासी ट्रक चालक आसिफ, हेल्पर अजय यादव, मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी व्यापारी असीम, हारुन व अरबाज के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बरामद की गईं 39 भैंसों को वैकल्पिक वाहन से सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed