{"_id":"6415a2612bf85646f40c7d2f","slug":"dumper-overturned-on-khutar-puranpur-road-in-shahjahanpur-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार-पूरनपुर रोड पर पलटा डंपर, सड़क किनारे टहल रहे लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार-पूरनपुर रोड पर पलटा डंपर, सड़क किनारे टहल रहे लोग बाल-बाल बचे
Sat, 18 Mar 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:07 PM IST
सार
खुटार-पूरनपुर रोड पर शनिवार की सुबह अचानक अनियंत्रित हुआ डंपर पलट गया। हादसे क बाद चालक और हेल्पर फरार हो गए।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा डंपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में पूरनपुर रोड पर शनिवार सुबह बजरी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। शनिवार को एक डंपर चालक बजरी भरकर पूरनपुर की ओर से खुटार की तरफ जा रहा था। खुटार के तिकुनियां चौराहे से कुछ पहले अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे नाले के ऊपर से होता हुआ रोड के किनारे पलट गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि सुबह टहलने निकले लोग थोड़ी दूरी पर थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। डंपर पलट जाने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। माना जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण डंपर रोड किनारे पलट गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन मौके पर किसी के नहीं मिलने पर लौट गई।
विज्ञापन