फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to Diwali there is a scramble for seats in trains

Shahjahanpur News: दिवाली के चलतेे ट्रेनों में सीट के लिए मारा-मारी

Sun, 17 Aug 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Due to Diwali there is a scramble for seats in trains
शाहजहांपुर। सावन के महीने में खाली दौड़ने वाली ट्रेनाें में 20 अक्तूबर को दिवाली के त्योहार के लिए आरक्षण के लिए मारा-मारी शुरू हो गई है। दो महीने पहले बुकिंग खुलने पर लोगों ने आरक्षण कराना शुरू कर दिए हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली रूट के लिए आरक्षण हो रहे हैं। वहीं अन्य स्टेशनों के टिकट भी बुक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के मद्देनजर रविवार को 16 अक्तूबर तक की बुकिंग खोली गई। बुकिंग खुलने के कुछ ही देर में अधिकतर बोगियां फुल हो गईं। कुछ सीटें ही शेष रह गई हैं। सीट आरक्षित कराने के लिए मारामारी मची है। शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए 16 अक्तूबर को पदमावत एक्सप्रेस में स्लीपर में 80, थर्ड व सेकंड एसी में 20-20 सीटें बची हैं।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ मेल में स्लीपर में 36, थर्ड एसी में एक, सेकंड एसी में 11, सत्याग्रह में स्लीपर में 29 सीटें ही रिक्त बची हैं। इसी तरह शाहजहांपुर से बक्सर, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई स्टेशनों के लिए टिकट बुक हो रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक दिल्ली रूट में सीटें फुल हो जाएंगी। इसके बाद वेटिंग का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए दो काउंटर संचालित हैं। भीड़ बढ़ने पर काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
--
दुर्गा पूजा के लिए सीटें फुल
28 सितंबर से दो अक्तूबर के मध्य होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेने फुल हो गईं हैं। सियालदाह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस में आरक्षण फुल हो गए हैं। लोगों ने बंगाल, बिहार आदि जाने के लिए पहले से ही सीट पक्की कर ली है।

--
आने-जाने का टिकट कराने पर 20 प्रतिशत की छूट
रेलवे ने राहत देने के लिए आने-जाने का टिकट कराने पर यात्रियों को 20 प्रतिशत तक किराये पर छूट दी है। 13 से 26 अक्तूबर तक जाने व 18 नवंबर से एक दिसंबर तक लौटने पर कंफर्म टिकट आने पर ये सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed