{"_id":"5ffc9d548ebc3e32f455d2cf","slug":"dry-run-at-22-centers-between-partial-flaws-shahjahanpur-news-bly433400373","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंशिक खामियों के बीच 22 केंद्रों पर ड्राई-रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंशिक खामियों के बीच 22 केंद्रों पर ड्राई-रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सरकार ने 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किए जाने की घोषणा कर दी है, उससे पहले सोमवार को दूसरा और अंतिम ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) किया गया। इसके लिए जिले में नगर क्षेत्र के चार और ब्लॉकों में स्थित 15 सीएचसी समेत 22 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर एक नोडल व सहायक अधिकारी के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। इस दौरान कहीं नेटवर्क की समस्या के चलते कोविन पोर्टल नहीं खुल रहा था, तो किसी जगह स्वास्थ्यकर्मियों और वैक्सीन लगवाने आने वालों को अंधेरे में बैठना पड़ा। ग्लब्स पहनने में भी लापरवाही बरती गई।
सोमवार को दूसरे ड्राई रन का शुभारंभ सीएमओ डा. एसपी गौतम व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी में किया। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान किसी तरह की कोई भी कमी न होने पाए, इसलिए शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में दो बार ड्राई रन किया गया। पहला ड्राई रन पांच जनवरी को जिले के तीन शहरी और तीन ग्रामीण कुल छह स्थानों पर 12 सत्रों को आयोजित करके किया गया था। जबकि सोमवार को दूसरा व अंतिम ड्राई रन जिले के 22 स्थानों पर 42 सत्रों पर किया गया। इसमें 20 जगह पर दो-दो तथा दो जगह पर एक-एक सत्र आयोजित हुआ। प्रत्येक सत्र में छह सदस्यीय टीमों द्वारा टीकाकरण का कार्य किया गया। टीम में सुरक्षाकर्मियों सहित स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया।
एडीएम ने दिए स्वास्थ्यकर्मी को ग्लब्स पहनने के निर्देश
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी पर आयोजित सत्रों का एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी तथा एसपी सिटी संजय कुमार ने भी जायजा लिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों को अपने पैर अच्छी तरह से पावदान पर पोंछने के बाद ही कमरे में जाने को कहा, जिससे धूल मिट्टी अंदर न पहुंचे। उन्होंने देखा कि मोबाइल पर कार्य करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ता एक हाथ में ग्लब्स नहीं पहने हैं, उसको कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों का नाम देखने के लिए मोबाइल चलाने में परेशानी हो रही थी। इस पर एडीएम प्रशासन ने उसे दोनों हाथ में ग्लब्स पहनने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर के केंद्र में रहा अंधेरा
सीएमओ दफ्तर स्थित केंद्र पर सुबह वैक्सीनेशन के लिए पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। जहां पर सीएमओ व प्रतिरक्षण अधिकारी ने निरीक्षण किया और व्यवस्था को देखा। लेकिन अधिकारियों के जाते ही लाभार्थियों के बैठने वाले कक्ष में अंधेरा हो गया। काफी देर तक कमरे में अंधेरा रहा और स्वास्थ्यकर्मी व लाभार्थी उसमें बैठे रहे। जबकि आसपास के कमरों की लाइटें जल रही थीं। इसी केंद्र पर वैक्सीनेक्शन से पहले पहचान पत्र देखकर कमरे में भेजने वाली स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिली। हालांकि कुछ देर बाद वह लौट आई और बताया कि मोबाइल में नेटवर्क की समस्या आ रही थी। पोर्टल न चलने के कारण जानकारी करने के लिए गए थे। इसी तरह जली कोठी वाले केंद्र पर भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या मिली।
तिलहर में मंडलीय अपर निदेशक ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
तिलहर। सीएचसी केंद्र पर कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास का मंडलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जावेद हयात सिद्दीकी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ खामियां पाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को सुबह लगभग दस बजे कोरोना टीकाकरण की वैक्सीन का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया। इसी बीच मंडलीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जावेद हयात सिद्दीकी, स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. त्रिभुवन प्रसाद और एसडीएम वेद सिंह चौहान केंद्र पर पहुंचे।
मिार्जापुर। सीएचसी जरीनपुर में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ। पूर्वाभ्यास के समय सीएचसी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रखी थी।
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में अप्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
तिलहर। बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज पर जिले के एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह तथा ददरौल सीएचसी प्रभारी/नोडल अधिकारी डॉ. अमृत की टीम ने पूर्वाभ्यास की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मानक के अनुसार प्रशिक्षित न होने पर उन्हें प्रशिक्षण देकर ट्रायल समझाया गया। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि वे वैक्सीन लगाने के दौरान दिए गए मानक के अनुरूप ही कार्य करें। पूर्वाभ्यास के दौरान कॉलेज के मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल कृष्ण पाल, डॉ. टंडन, एके शुक्ला, डॉ. कीर्ति, कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मी और 30 लाभार्थी मौजूद रहे।
जैतीपुर : सीएचसी केंद्रों पर 30-30 लाभार्थियों के बीच हुआ ड्राई रन
जैतीपुर। सीएचसी पर दो सत्रों में 15-15 लाभार्थियों के बीच ड्राई रन हुआ। सभी लाभार्थियों का सूची से मिलान करने के बाद उनको वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया। एएनएम पुष्पा शर्मा, सरोज सक्सेना, नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार, एसओसी टीपी सिंह, फील्ड मॉनिटर का कमाक्ष पाठक मौजूद रहे।