{"_id":"659aa1414b805d788404a954","slug":"drunken-youth-set-fire-to-the-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11233-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब के नशे में युवकों ने मकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब के नशे में युवकों ने मकान में लगाई आग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के ताल गांव में शराब पीकर गाली देने का विरोध करने पर तीन लोगों ने छप्पर में आग लगा दी। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
गांव के शाकिर ने बताया कि वह अपने घर पर लेटा था। तभी गांव के तीन युवक शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। छप्परनुमा मकान से बाहर निकलकर उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट करने के बाद आग लगा दी। आग से बिस्तर, बर्तन व अन्य कीमती सामान जल गया। पीड़ित ने थाने में तीन लाेगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद