{"_id":"655742a31280285682059529","slug":"drunk-policeman-video-goes-viral-in-shahjahanpur-2023-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: ड्यूटी पर शराब के नशे में बहका सिपाही, लोगों ने टोका तो पहले जोड़े हाथ, फिर बोला- फोटो खींच लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ड्यूटी पर शराब के नशे में बहका सिपाही, लोगों ने टोका तो पहले जोड़े हाथ, फिर बोला- फोटो खींच लो
Fri, 17 Nov 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Nov 2023 04:09 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाने में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के दौरान शराब पी। आरोप है कि लोगों ने टोका तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे अभद्रता कर दी। सिपाही का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शराब के नशे में दिखा सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाने में तैनात सिपाही का लोगों से नोकझोंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि सिपाही ने शराब के नशे में अभद्रता की। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू करा दी गई है।
वायरल वीडियो में कुछ लोगों से सिपाही उलझते नजर आ रहा है। लोग सिपाही से शराब पीकर ड्यूटी करने पर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोग सिपाही से पूछते हैं कि तुमने ड्यूटी के वक्त शराब क्यों पी। इस पर सिपाही हाथ जोड़ता है। जब युवक कहते हैं कि एसपी से शिकायत करेंगे और उसकी नेमप्लेट देखने लगते हैं। इस पर सिपाही ने कहा कि चलो फोटो खींच लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ लोगों से सिपाही उलझते नजर आ रहा है। लोग सिपाही से शराब पीकर ड्यूटी करने पर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोग सिपाही से पूछते हैं कि तुमने ड्यूटी के वक्त शराब क्यों पी। इस पर सिपाही हाथ जोड़ता है। जब युवक कहते हैं कि एसपी से शिकायत करेंगे और उसकी नेमप्लेट देखने लगते हैं। इस पर सिपाही ने कहा कि चलो फोटो खींच लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
करणी सेना के पदाधिकारियों ने सिपाही के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपलोड करते हुए शाहजहांपुर पुलिस को टैग किया है। लोगों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में अभद्रता कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन