Shahjahanpur News: नशे में धुत दरोगा ने दौड़ाई कार, कई लोगों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने की हाथापाई
शाहजहांपुर के बंडा थाने में तैनात दरोगा ने शराब के नशे में धुत होकर कार दौड़ाई, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। कार की टक्कर लगने से एक महिला और युवक घायल हो गए। अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा में शराब के नशे में धुत दरोगा ने अपनी निजी कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और दरोगा को गाड़ी से उतार कर हाथापाई कर दी। कार की टक्कर लगने से घायलों का बंडा सीएचसी भेजा गया है।
बंडा थाने में तैनात एक दरोगा ने बृहस्पतिवार को होली खेलने के बाद अपनी निजी कार निकालकर दौड़ाना शुरू कर दी। मुख्य चौराहे पर कार के सामने आए कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई के गांव लुकटिआई निवासी 30 वर्षीय महिला विमलेश तिवारी दरोगा की गाड़ी की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश
इसी तरह बिलसंडा रोड पर बंडा के गांव उदार टिकरी निवासी 32 वर्षीय सुनील सिंह अपनी दो बेटियों को बाइक पर बिठाकर खुटार की तरफ जा रहे थे। दरोगा की गाड़ी से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। सुनील सिंह जमीन पर गिर पड़े और घायल हो गए जबकि उनकी बेटियों को भीड़ ने मौके से बचा लिया। बताते हैं कि दरोगा ने गाड़ी रोकने के बजाय बार-बार बाइक पर सुनील के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था।
इस पर भीड़ ने चौराहा जाम कर दिया। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने दरोगा को गाड़ी से खींच लिया। कुछ लोगों ने हाथापाई भी कर दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दरोगा की गाड़ी से किसी के टक्कर लगने की सूचना मिली है। दरोगा के शराब पीने के मामले की जांच की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.