फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drunk people abused fight between the two groups in the Tilak ceremony in shahjahanpur

Shahjahanpur: तिलक समारोह में इस बात पर भिड़ गए लोग, दावत छोड़ एक-दूसरे को कुर्सियों से पीटा; देखें वीडियो

Mon, 03 Mar 2025 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में शराबियों की करतूत से तिलक समारोह में बवाल हो गया। ग्रामीण और मेहमान भिड़ गए। जमकर कुर्सियां चलीं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
drunk people abused fight between the two groups in the Tilak ceremony in shahjahanpur
तिलक समारोह में जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के गांव कठपुरा में शनिवार रात तिलक समारोह के दौरान बवाल हो गया। गाली गलौज को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीण और रिश्तेदार भिड़ गए। एक-दूसरे को कुर्सियों उठाकर मारी। लाठी-डंडे भी चले। मारपीट होने से समारोह भगदड़ मच गई। घटना के बाद कई मेहमान खाना खाए बिना ही लौट गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने नशे में धुत होकर गाली-गलौज की। इस पर समारोह में आए ग्रामीण और रिश्तेदारों में मारपीट हो गई। इससे समारोह की खुशियां काफूर हो गईं। तमाम मेहमान बवाल से बचने को अपने घर लौट गए। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन


तिलहर में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट 
तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित रस्तोगी धर्मशाला में शनिवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।  मारपीट होने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। रोजा की न्यू चर्च कॉलोनी के रोहित गौतम ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित शादी में आए थे। डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। 

उस वक्त कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष के लोग उस वक्त हमलावर हो गए, जब वह परिवार सहित खाना खाकर कन्या पक्ष के घर से धर्मशाला लौट रहे थे। उनका आरोप है हमलावरों ने उन्हें, उनकी मां कौशल्या, पत्नी ममता, पुत्र सुरजीत और बेटियों पलक व सोना को भी पीटा। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed