फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drunk husband beat his wife to death in Shahjahanpur

शराबी पति बना हैवान: शाहजहांपुर में पत्नी को पीटकर मार डाला, लहूलुहान शव को नहलाया, रात में किया ये काम

Tue, 24 Dec 2024 07:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराबी युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। लहूलुहान होने पर उसके शव नहलाया। फिर कमरे में जाकर सो गया। सुबह मंदिर में जाकर उसने लोगों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है।  

विज्ञापन
Drunk husband beat his wife to death in Shahjahanpur
इसी नल से पत्नी के शव को नहलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सोमवार रात पत्नी की हत्या करने के बाद शराबी पति आराम से रातभर सोता रहा। मंगलवार सुबह उसने गांव के लोगों को पत्नी की मौत की जानकारी दी और घर से भाग निकला। लोगों ने गन्ने के खेत को घेरकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया वैश्य निवासी सोहन सिंह उर्फ अन्नू सिंह उर्फ पकौड़ी शराब का आदी है। वह कंबाइन चलाता है। चार वर्ष पूर्व वह कंबाइन लेकर उन्नाव गया था। थाना पुरवा के गांव मंगतखेड़ा में कंबाइन चलाने के दौरान उसका गांव की रागिनी राठौर से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने मंगतखेड़ा में मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद घर आकर सोहन सिंह ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी और घर बनवा लिया। 
विज्ञापन


कई बार दीवार पर मारा पत्नी का सिर 
उसने बची हुई रकम शराब में उड़ा दी। पांच माह पूर्व वह पत्नी के साथ ससुराल गया था और 21 दिसंबर को ही घर लौटा था। सोमवार रात नौ बजे सोहन का शराब के नशे में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने रागिनी के साथ जमकर पीटा और बाल पकड़कर उसका सिर कई बार घर की चाहरदिवारी में मार दिया। लहूलुहान रागिनी बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pilibhit Encounter: आतंकियों के परिजन बोले- हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते; मुठभेड़ पर कही ये बात

पत्नी के बेहोश होने पर सोहन उसे घर के अंदर खींच ले गया और सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी से उसका खून साफ करता रहा। सोहन ने घर में बिखरे खून को भी साफ किया। इस बीच रागिनी को खून की उल्टी हुई और रात लगभग 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। सोहन सफाई करने के बाद पत्नी के शव को वहीं छोड़कर कमरे में जाकर सो गया। 

मंदिर में जाकर लोगों को बताया 
सुबह छह बजे मंदिर से भजन बजने शुरू हुए तो उसने मंदिर पर जाकर लाउडस्पीकर बंद कराया और लोगों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो रागिनी का शव पड़ा देखा। इस बीच सोहन मौके से भाग निकला और गांव के बाहर गन्ने के खेत में छिप गया। सोहन के भाई सुभाष ने यूपी-112 पर कॉल कर हत्या की सूचना दी। 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने गन्ने के खेत को घेर कर सोहन को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि रागिनी की हत्या की गई है। उसके मायके पक्ष के लोग आ रहे हैं। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed