{"_id":"698b6d388096861836061a65","slug":"driver-dies-after-tractor-trolley-overturns-uncontrollably-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165272-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
धर्मेंद्र गंगवार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवा निवासी 20 वर्षीय धर्मेंद्र गंगवार की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे धर्मेंद्र गंगवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर तिलहर चीनी मिल जा रहे थे। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ ग्राम खिरिया सकटू के सामने अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन धर्मेंद्र को लेकर बरेली जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
वहीं, शाम सात बजे हुलासनगरा ओवरब्रिज पर बरेली की ओर से एलपीजी गैस सिलिंडर लेकर आ रहे ट्रक से बरेली की ओर जा रही कार में सामने से टक्कर लग गई। कार सवार तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक शाहजहांपुर निवासी शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राजमार्ग की एक लेन में जाम लग गया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
खुदागंज। कटरा मार्ग पर ग्राम अकबरपुर में बने मैरिज लॉन के पास हादसा हो गया। बाइक सवार ग्राम रामेश्वरगंज गोटिया निवासी लेखराज कश्यप किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद