{"_id":"6ac2807646849b34e30c116c","slug":"driver-beats-up-home-guard-after-being-asked-to-remove-e-rickshaw-from-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-186561-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर चालक ने होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर चालक ने होमगार्ड को पीटा
विज्ञापन
पुवायां। हाईवे से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने पर चालक ने होमगार्ड को पीट दिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की।
गांव बेला छेदा के रमेश कुमार होमगार्ड हैं। रविवार को उनकी ड्यूटी राजीव चौक पर लगी थी। कुछ ई-रिक्शा चालक हाईवे पर ई-रिक्शा खड़ाकर सवारियां बैठा रहे थे, जिससे जाम लग रहा था। रमेश कुमार ने ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा तो एक ई-रिक्शा चालक होमगार्ड से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर होमगार्ड को पीटने लगा और वर्दी फाड़ने की कोशिश की।
साथी होमगार्ड ओमकार सिंह ने रमेश कुमार को बचाया। रमेश कुमार ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी आरके रावत ने अनुसार, ई-रिक्शा थाने में खड़ा करा लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद