{"_id":"57f7e96b4f1c1bcd4026fa6a","slug":"dressed-in-town-halls-goddess-descended-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में सजे देवी मंडपों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में सजे देवी मंडपों में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिरनीबाग धर्मशाला में डीएम ने की पूजा अर्चना
कालीबाड़ी और ओसीएफ मंदिर में भी लगा मां दरबार
श्री दुर्गा पूजा कमेटियों की ओर से नगर में कई स्थानों पर परंपरागत ढंग से मां भगवती के मंडप सजाए गए हैं, इन मंडपों में विधि विधान से मां भगवती की दिव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।
नगर में ओसीएफ मंदिर, लाला राम चरन लाल धर्मशाला, कालीबाड़ी मंदिर आदि में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मइया के दरबार सजाए गए हैं। खिरनीबाग धर्मशाला में मुख्य अतिथि डीएम राम गणेश ने पहुंचकर न सिर्फ मां दुर्गा की पूजा कर उनका आशीष लिया, बल्कि आयोजकों का उत्साहवर्धन भी किया। खिरनी बाग धर्मशाला श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव में शुक्रवार को षष्ठी पूजन के साथ माता के भव्य दरबार का अनावरण किया गया। अनुष्ठान का शुभारंभ जिलाधिकारी रामगणेश ने नारियल फोड़ कर किया। आचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्र ने सहयोगी पुरोहित मोनू तिवारी, मधुर मिश्र व कई लोग मौजूद रहे।