फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Ravi Mohan and Dr. Vijay Johri nominated for the Red Cross state-level meeting.

Shahjahanpur News: रेडक्रॉस की प्रदेशस्तरीय बैठक के लिए डॉ. रवि मोहन व डॉ. विजय जौहरी नामित

Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ravi Mohan and Dr. Vijay Johri nominated for the Red Cross state-level meeting.
डॉ. रविमोहन और डॉ. विजय जौहरी (बायें से)। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक बैठक के लिए डॉ. रवि मोहन और डॉ. विजय जौहरी को नामित किया गया है। बैठक 31 अगस्त को लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल एवं रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सोसायटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि बैठक में प्रदेश सभापति एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, शासन के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न जिलों की रेडक्रॉस शाखाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे। वह शाहजहांपुर की स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान, ब्लड बैंक की जरूरत और रेडक्रॉस की संपत्तियों के जनहित में उपयोग का मुद्दा उठाएंगे। जली कोठी के सामने स्थित रेडक्रॉस की संपत्ति पर ब्लड बैंक स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री से सहयोग और मार्गदर्शन मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed