फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Javed and Dr. Ghulam were awarded the Naseem Shahjahanpuri Literary Award

Shahjahanpur News: डॉ. जावेद और डॉ. गुलाम को नसीम शाहजहांपुरी अदबी अवाॅर्ड से नवाजा

Mon, 01 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dr. Javed and Dr. Ghulam were awarded the Naseem Shahjahanpuri Literary Award
शाहजहांपुर में याद-ए-नसीम कार्यक्रम में डॉ.गुलाम अशरफ को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। अदबी तनजीम इदराक व नजर मेमोरियल सोसायटी की ओर से रविवार को याद ए नसीम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उर्दू भाषा एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.जावेद नसीमी व प्रोफेसर गुलाम अशरफ कादरी को नसीम शाहजहांपुरी मेमोरियल अदबी अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर खालिद हुसैन खां ने कहा कि नसीम शाहजहांपुरी शेरो अदब के कीमती नगीना थे। सैयद मशहूद जमाल ने कहा कि नसीम शाहजहांपुरी कमाल शायर थे। डॉ. जावेद नसीमी, प्रोफेसर डॉ. अलिफ नाजिम, वसीम मीनाई, अशफाक उल्ला खां, असरार नसीमी, सैयद रिजवान अहमद आदि ने नसीम शाहजहांपुरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संचालन फहीम बिस्मिल ने किया। इसके बाद मुशायरे में मशहूर शायर अख्तर शाहजहांपुरी, अजीम शाहजहांपुरी, डॉ. जावेद नसीमी, जफर जलील, राशिद हुसैन राही, गुलिस्ता खान गजलों से श्रोताओं को आनंदित किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक असगर यासिर व हमीद खिज़र ने अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed