फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Akul Abhinandan Award given for distinguished services

Shahjahanpur News: विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया डॉ. आकुल अभिनंदन सम्मान

Sun, 15 Feb 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dr. Akul Abhinandan Award given for distinguished services
एसएस कॉलेज के सभागार में सीए जीएस वर्मा को सम्मानित करते स्वामी चिन्मयानंद। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। डॉ. आकुल की स्मृति में आकुल अभिनदंन समारोह का आयोजन एसएस कॉलेज के सभागार में किया गया। इसमें वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जीएस वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश पांडेय, समाजसेवी संजय चोपड़ा और वरिष्ठ रंगकर्मी मनोज मंजुल को डॉ. आकुल अभिनंदन सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि मुमुक्ष शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद रहे।
विज्ञापन

परिक्रमा प्रेजेंट्स संस्था के निदेशक प्रमोद प्रमिल ने सभी का स्वागत किया। कवयित्री सुमन पाठक मां शारदे की वंदना की। मनोज कृष्ण और राजेश कुमार ने डॉ. आकुल के एक गीत और एक गजल का गायन किया। विनय पांडेय द्वारा निर्मित और प्रमोद प्रमिल द्वारा निर्देशित लघु फिल्म लास्टकाॅल का भी प्रदर्शन किया गया। डॉ. आकुल का परिचय डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि प्रमोद प्रमिल अपने परिवार की विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने शिक्षा के विकास पर जोर दिया। संचालन करते हुए डॉ. अनुराग अग्रवाल ने डॉ. आकुल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, सुशील दीक्षित विचित्र, एके चौहान, विपुल त्रिवेदी, मुरारीलाल गुप्ता, एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, भवशील शुक्ला, सोनी राजवंशी, सुहेल संन्यासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed