शाहजहांपुर में डबल मर्डर: पिता और दादी की गोली मारकर हत्या, बेटे ने मां के साथ मिलकर की वारदात
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव मरक्का में गुरुवार की सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गांव निवासी भाग्यवती और उसके बेटे श्यामपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामपाल के बेटे मोहित ने वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मरक्का में गुरुवार की सुबह एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
मरक्का गांव निवासी 70 वर्षीय भाग्यवती ने चार महीने पहले सात बीघा खेत बेचा था। खेत बिक्री का उसे 14 लाख रुपये मिला था। उसी रुपये में आठ लाख रुपये भाग्यवती का नाती मोहित पुत्र श्यामपाल मांग रहा था। जबकि भाग्यवती उसे टाल देती थी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे मोहित घर में आया। उसने पहले भाग्यवती को गोली मारी।
एक आरोपी हिरासत में लिया
गोली चलने की आवाज सुनकर सो रहा श्यामपाल भी जाग गया। वह कमरे से निकलकर आया तो मोहित ने पिता के ऊपर भी गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी देहात संजीव वाजपेयी ने मौके पर पड़ताल की। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एसपी एस.आनंद ने बताया कि जमीन के रुपयों के लेन-देन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुख्य आरोपी मोहित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या में श्यामपाल की पत्नी सदावती और मोहित की पत्नी भी शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.