{"_id":"68c715a3680fcb9a41083b3a","slug":"double-engine-governments-are-juggling-figures-juhi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152700-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों की बाजीगरी कर रही डबल इंजन की सरकारें : जूही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों की बाजीगरी कर रही डबल इंजन की सरकारें : जूही
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करतीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें सच बताने के बजाय जनता को आंकड़ों में बाजीगरी कर गुमराह कर रहीं हैं। सच्चाई को छिपाया जा रहा है।
रविवार को पीडीए पंचायत में शामिल होने आईं जूही सिंह ने शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सारी नियुक्तियां न्यायालय में अटक रही हैं। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं।
बोलीं-सरकार चाहती है कि पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलित शिक्षित नहीं हो पाएं। यह सरकार का दोहरा चरित्र है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी वर्गों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभल में दंगा होने पर सपा सांसद पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अन्य जगह पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई खोदने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि छात्रों, नौजवानों और महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। छात्रसंघ चुनाव बंद कर दिए गए हैं। सपा की सरकार बनने पर दोबारा से छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणंजय यादव, सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप मौजूद रहे।
--
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया
तिलहर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव का रविवार को बरेली से सिंधौली जाते समय भक्सी तिराहे पर सुचि कश्यप ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। नेहा यादव ने कहा कि पार्टी ही जनता की असली हितैषी है। सुरेंद्र गुप्ता, परमिंदर यादव , चौधरी विनोद, शानू आदि मौजूद रहे। संवाद