फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Door-to-door survey was incomplete

डोर-टू-डोर सर्वे मिला अधूरा

Mon, 24 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत जांचने रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम राम गणेश भावलखेड़ा और ददरौल ब्लॉक के अलावा के शहर के कई बूथों पर पहुंचे। कहीं भी किसी बीएलओ का रजिस्टर पूरा नहीं मिला। कई जगह डोर-टू-डोर वोटर सर्वे का काम भी अधूरा मिला। विकास खंड भावलखेड़ा के अंर्तगत ग्राम पंचायत शहामतगंज गौटिया में पहुंचकर बीएलओ के कार्यो का उन्होंने निरीक्षण में पाया कि बीएलओ सुमनलता ने अब तक नंबर छह के 64 फार्म ही भरवाए हैं किंतु डोर-टू-डोर सर्वे पूरा नहीं किया गया है। बीएलओ शालू तोमर के कार्यों की भी जानकारी की तो पाया कि वह अभी कुछ दिन पहले ही बीएलओ हुईं हैं। डीएम ने दोनों को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर रजिस्टर भरकर घर-घर सर्वे कर रिपोर्ट दें, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई होगी। प्राथमिक विद्यालय सतवा खुर्द के निरीक्षण में पाया कि स्कूल की चारों तरफ  से बाउंड्रीवाल बनी हुई है लेकिन कोई पौधा नहीं लगाया गया है। उन्होंने शिक्षिका अमिता सिंह, बीएलओ साबिर अली, रामू वर्मा के बीएलओ रजिस्टर पूर्ण न होने तथा स्कूल प्रांगण में कोई पौधा न रोपे जाने पर बीडीओ सहित सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि उक्त केंद्र पर 93 नये वोटर बनाये गये है। प्राथमिक विद्यालय मधवामई में पाया कि बीएलओ संजय कुमार रजिस्टर भर रहे हैं। दो दिन के अंदर रजिस्टर पूर्ण भरकर चेक कराने को कहा। जलालनगर बजरिया स्थित एजेड खान इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उपस्थित सुपरवाईजर वजाहत उल्ला को निर्देश दिये कि वह अपना पर्यवेक्षण सही रखें। शहर में नगरपालिका स्थित मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। किसी बीएलओ द्वारा यहां रजिस्टर न दिखाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये डीएम ने निर्देश दिया कि पूरा रजिस्टर भरकर दो दिन में अवलोकित करायें और घर-घर का सर्वे तत्काल सभी बीएलओ कर लें क्योंकि 31 अक्तूबर अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed