फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Door to door library started with the initiative of teacher Arun

शिक्षक अरुण की पहल से शुरू हुआ घर-घर पुस्तकालय

Mon, 14 Mar 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Door to door library started with the initiative of teacher Arun
शाहजहांपुर में घर-घर पुस्तकालय योजना के तहत बच्ची को पुस्तक देते शिक्षक अरुण - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। छात्र-छात्राओं में पठन क्षमता विकसित करने के लिए ब्लॉक ददरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर गौटिया के अध्यापक डॉ. अरुण गुप्ता ने घर-घर पुस्तकालय योजना शुरू की है। उनकी इस पहल से विद्यार्थियों के घरों में पुस्तकालय शुरू किया गया है। इसमें बच्चे अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. अरुण ने बताया कि घर-घर पुस्तकालय योजना के तहत प्रथम चरण में चार विद्यार्थियों के घरों में इसकी शुरुआत की गई है। इन पुस्तकालयों में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यार्थियों को पुस्तकालय संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। बच्चे ही आपस में पुस्तकों का लेन-देन करेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी ने पुस्तकों के लेन-देन के लिए अभिलेखीकरण भी किया है। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन निश्चित घर के पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त करेंगे और पढ़कर शाम को वापस करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने के बाद भी ये योजना हमेशा चलती रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों को पढ़ने का अवसर मिले। इस पुस्तकालय का नेतृत्व छात्र-छात्राएं खुद कर रहे हैं। इस योजना से लगभग 150 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता भी पुस्तकें पढ़ने का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed