{"_id":"631ced7f180fed46530a7ada","slug":"doctor-and-manager-clashed-in-restaurant-accused-of-assault-snatching-money-shahjahanpur-news-bly497201715","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में भिड़े डॉक्टर व मैनेजर, मारपीट-रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में भिड़े डॉक्टर व मैनेजर, मारपीट-रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम डॉक्टर और रेस्टोरेंट मैनेजर में विवाद हो गया। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने डॉक्टर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाकर एसपी से मुलाकात की। शनिवार देर शाम मामले में समझौता हो गया।
रेस्टोरेंट के मैनेजर ने जो तहरीर दी उसके मुताबिक शुक्रवार शाम उनके रेस्टोरेंट में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। बताया कि एक डॉक्टर ने उन्हें बुलाया और गालीगलौज करते हुए एसी नहीं चलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसी चलने मगर कूलिंग कम होने की बात कही। आरोप है कि डॉक्टर ने मारपीट शुरू कर दी। गिरेबान पकड़ने के बाद जेब में रखे 230 रुपये लूट लिए। घटना के समय स्टाफ ने आकर बीचबचाव कराया। इसके बाद मैनेजर ने चौक कोतवाली पर जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट नहीं लिखने पर शनिवार को मैनेजर ने एसपी से मिलकर घटनाक्रम बताया। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इधर, आरोपी बताए जा रहे डॉक्टर ने शुरू में मीडिया को बताया कि वह अपने मित्र के बेटे की बर्थ-डे पार्टी में गए थे। एसी नहीं चलने पर मैनेजर से शिकायत की थी। मैनेजर ने धमकाने के अंदाज में कहा कि खाना खा चुके हो तो अब घर जाओ। मैनेजर ने काफी अभद्रता की। मारपीट या लूट जैसे आरोप बेबुनियाद हैं। देर शाम इस मामले में थाने में दोनों पक्षों का समझौता हो गया और मीडिया को समझौता पत्र भेज दिया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में डॉक्टर और मैनेजर के बीच मामूली विवाद की जानकारी उन्हें मिली थी, पता लगा कि किसी गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।