फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctor accused of murderous attack arrested for driving vehicle with Indian government plate

Shahjahanpur News: वाहन पर भारत सरकार की प्लेट लगाकर चलने वाला जानलेवा हमले का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of murderous attack arrested for driving vehicle with Indian government plate
मीरानपुर कटरा में पुलिस हिरासत में आरोपी कलीम खां।  स्रोत: पुलिस
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा पर सीएचसी परिसर में हुए जानलेवा हमले के आरोपी मोहल्ला नादिरशाह निवासी डॉ.कलीम खां को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह कार पर भारत सरकार की प्लेट लगाकर घूम रहा था, जिस पर अशोक की लाट भी लगी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी भाजपा नेता ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया था कि वह सीएचसी पर दवा लेने गए थे। वहां खुद को भारत सरकार का प्रतिनिधि और प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान बताने वाले डॉ. कलीम खां ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को उसे थाने के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। वह भगवा कपड़े पहने था और भाजपा का गले में पटका डाले थे। उसकी कार पर भारत सरकार की प्लेट लगी थी, जिस पर अशोक की लाट भी लगी थी। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि आरोपी कलीम के कब्जे से मिली कार पर अवैध रूप से भारत सरकार लिखा पाया गया। कार की नंबर प्लेट पर अशोक की लाट भी लगी थी, जो कि गंभीर अपराध है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी प्रतीक चिह्न अधिनियम का उल्लंघन करने, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed