फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not take the problem of teeth lightly, explain it to others

जागरूकताः दांतों की समस्या को हल्के में न लें, दूसरों को भी सचेत करें

Sun, 08 May 2022 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Do not take the problem of teeth lightly, explain it to others
ाहजहांपुर में मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं डॉ.टीना अग्रवाल संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में शुक्रवार को छात्राओं को दांतों में होने वाली बीमारियों के बारे में सचेत किया गया। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. डॉ. रजन अग्रवाल ने कहा कि दांतों की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करें।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘अपराजिता-100 मिलियन इस्माइल्स’ कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत अग्रवाल ने बच्चों को मुंह के कैंसर से सावधान रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुटखा, पान-मसाला, सुपारी आदि मुंह के कैंसर को जन्म देते हैं। खुद भी ऐसी चीजों से सावधान रहें, साथ ही दूसरों को खाने से रोकें। अपने अभिभावकों की जान की परवाह करें।
विज्ञापन

दांत रोग विशेषज्ञ डॉ. टीना अग्रवाल ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ दांतों की देखभाल करने के टिप्स दिए। कहा कि लड़कियां एक नहीं, बल्कि दो परिवारों को संभालने वाली होती हैं। इसलिए उनका शिक्षित होना बेहद जरूरी है। महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अमृता दीक्षित ने कन्या सुमंगला योजना, विधवावस्था पेंशन, वन स्टाप सेंटर के बारे में जानकारी दी। मदरसे के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। सबिहा सुल्ताना, नाहिद बेगम, सुबूही खान, तम्हीद बेगम, रुखे जेबा, शालमी, फरहा फातमी, सैयद खान, नाज बी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बरतेंगे सावधानी
छात्राओं को ऐसी जानकारी से रूबरू होने का मौका मिला है, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था। दांतों की तकलीफ से काफी लोग जूझते हैं। छोटी सावधानी को बरतकर दांतों की समस्याओं से निपटा जा सकता है। -फिजा
अच्छी जानकारी मिली
-दांतों को साफ करने वाला ब्रुश सख्त नहीं होना चाहिए। हमेशा ही मुलायम ब्रश को करने की बात अभी तक पता नहीं थी। डॉक्टरों ने काफी अच्छी जानकारी छात्राओं के साथ साझा की है। -अलफिशा
ये बातें घर बताएंगे
-बहुत से लोग सूखा मंजन प्रयोग करते हैं। इसका प्रयोग करने से नुकसान होने की जानकारी नहीं थी। बहुत सी जगह देखा है कि बुजुर्ग मंजन का प्रयोग करते हैं। उन्हें डॉक्टर की बातें बताएंगे। -इरम
हल्के में नहीं लेंगे बीमारी
-दांतों के तमाम तरह के रोग होने के कारण बावजूद लोग उसे हल्के में लेते रहते हैं, जिसके कारण उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। दांतों की बीमारियों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। -मोहसिना
अपना हक लेना चाहिए
-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए। आमतौर पर लोगों को उनके अधिकार ही नहीं पता होते हैं, जिसके कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। अपने अधिकारों को लेना चाहिए। -शिफा
कोई बीमारी छोटी नहीं
आमतौर पर बीमारियों को लोग छोटा मान लेते हैं, जबकि उसके प्रति गंभीरता दिखाने की जरूरत है। मर्ज के शुरू होते ही दवा करने से समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। -शहनाज
औरों को करेंगे जागरूक
गुटखा, पान-मसाला के काफी ज्यादा नुकसान हैं। लोगों को मालूम होने के बाद भी उसका सेवन करते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इसे खाने से कैंसर हो सकता है। इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगे। -नाजिया

जरूरतमंदों को मिले लाभ
-महिला कल्याण विभाग की ऐसी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है, जिसके बारे में पता ही नहीं था। प्रयास करेंगे कि जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी मदद की जाए। -बुशरा

शाहजहांपुर में मदरसा नुरूल हुदा बिजलीपुरा में कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं संवाद

शाहजहांपुर में मदरसा नुरूल हुदा बिजलीपुरा में कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed