फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Do not succumb, may freely elect

दबाव में ना आएं, निडर होकर चुनाव कराएं

Sun, 15 Nov 2015 10:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 15 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Do not succumb, may freely elect
मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक ने रविवार को यहां आकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। विकास भवन सभागार में निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दोनों अधिकारियों ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की तरह प्रधानी और गांवों की वार्ड मेंबरी का चुनाव बिना किसी दबाव के निष्पक्ष तरीके से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गत पंचायत चुनाव में जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कुशलता का परिचय दिया, लेकिन ग्राम प्रधानी का चुनाव ज्यादा कठिन होता है। इस चुनाव को गांवों में रहने वाले लोग अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लेते हैं। ऐसी स्थिति में आपसी द्वेष और प्रतिद्वंद्विता बढ़ने से विवाद भी बढ़ जाते हैं। इसलिए प्रशासन अभी से सतर्क होकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें मुचलकों से पाबंद करे जिससे कि लड़ाई-झगड़े की आशंका मिटे।
विज्ञापन

उन्होंने झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों को सूचीबद्ध करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि इस काम में लेखपालों को जुटाकर उनकी सक्रियता बढ़ाएं। मंडलायुक्त ने सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने और बैलेट पेपर पर मोहर लगाने वाले स्थान को तीन तरफ से बंद कराने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदान की गोपनीयता बनाए रखकर झगड़े की आशंकाएं टालना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा कहा कि प्रधानी का चुनाव कठिन होने के बावजूद आसान बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पूरी शक्ति और मजबूती से तैयारी करनी होगी। उन्होंने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को गांवों में इंटेलीजेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन पर पक्षपात करने अथवा किसी प्रत्याशी के प्रति झुकाव की शिकायतें नहीं मिलें।

पुलिस उप महानिरीक्षक आरकेएस राठौर ने भी पुलिस अधिकारियों को तटस्थ भाव से चुनाव कार्य कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व, डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने उच्चाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे, एएसपी सिटी राजेश कुमार, एएसपी ग्रामीण मनीराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, सभी एसडीएम, सीओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed