{"_id":"58ced4e74f1c1b2e4a1a1423","slug":"do-not-sell-books-with-books-stationery","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों के साथ न बेचें बैग- स्टेशनरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों के साथ न बेचें बैग- स्टेशनरी
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूल संचालकों को एडीएम प्रशासन ने दिए निर्देश
रविवार को एडीएम से मिलने गया था फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स ऑफ शाहजहांपुर
एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड के स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे कोर्स की किताबों के साथ छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकोें को बैग, स्टेशनरी आदि सामग्री लेने को बाध्य नहीं करें। हर साल शिक्षा सत्र की शुरुआत में पाठ्यक्रम की पुस्तकों की बिक्री शुरू होने पर विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध किए जाने की समस्या का समाधान पाने की मंशा लेकर पहुंचे फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स ऑफ शाहजहांपुर के शिष्टमंडल को एडीएम ने नसीहत दी कि कोर्स की किताबें किसी एक विशेष दुकान पर बिकनेे के बजाय बाजार में कई दुकानों पर उपलब्ध रहनी चाहिए।
इससे पहले, फेडरेशन के सदस्यों का नेतृत्व करते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने एडीएम को सीबीएसई के अधिकारियों से प्राप्त नई गाइड लाइन उपलब्ध कराते हुए उसके बारे में अद्यतन दिशा निर्देश देने का अनुरोध किया। एडीएम ने स्कूल संचालकाें को सुझाव दिया गाइड लाइन के अनुपालन को वे अपने स्तर से बैठक करके जरूरी निर्णय करें, लेकिन नए शिक्षा सत्र में किताबों की खरीद शुरू होने के साथ ऐसी स्थितियों से बचें कि अभिभावकों की किसी तरह की कोई आपत्ति करने का मौका मिले।
एडीएम ने कोर्स की बिक्री में एनसीईआरटी से स्वीकृत पुस्तकों की बिक्री को प्राथमिकता देने और किसी दुकान विशेष पर ऐसी किताबें उपलब्ध कराने के बजाय उनकी बिक्री कई दुकानों पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किताबों की दुकानों पर बैग, स्टेशनरी आदि पाठ्येत्तर सामग्री रखना अनुचित नहीं है, लेकिन यह चीजें खरीदने के लिए किसी भी अभिभावक को बाध्य नहीं किया जा सकता। एडीएम श्री शर्मा ने कहा कि कोर्स की बिक्री जितनी पारदर्शी तरीके से होगी, विवाद की स्थितियां उतनी ही कम होंगी। शिष्टमंडल में विपिन अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, आलोक अंचल, पंकज श्रीवास्तव, आरडी अग्रवाल आदि शामिल रहे।