फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Do not let her sword to the murder '

‘जो कत्ल करे उसे तलवार मत देना’

Sun, 22 Mar 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर/रोजा।
शाहजहांपुर/रोजा। Updated Sun, 22 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
"Do not let her sword to the murder '
 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जो आम आदमी का कत्ल करना चाहते हों उसके हाथों में तलवार मत देना। सपा के तीन साल के शासन में जंगल राज कायम है, अब उसको उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
विज्ञापन

वह रविवार को निगोही में सुभद्रा देवी महेश चंद्र इंटर कालेज और रेती रोड स्थित एक मैरिज लान में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में सौ से ज्यादा दंगे हुए हैं। इसमें एक जाति विशेष के लोगों का ही उत्पीड़न हुआ है अब हम आम आदमी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे और आज ही से सरकार को उखाड़ने के लिए संकल्प लें।
विज्ञापन

सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नौ माह के शासन में उसकी हवा निकल गई है। नरेंद्र मोदी की सरकार तो सिर्फ  कारपोरेट जगत के लिए बनी है और वह उसी को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। गरीबों और समाज के दबे कुचले लोेगों के साथ छलावा हो रहा है। मिशन 2017 के विधान सभा चुनाव में ऐसी निकम्मी सरकार को हटाने के लिए बसपा के साथ एकजुटता के साथ आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मंत्री नदीम अहमद जायसी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू, विधायक नीरज मौर्या, रोशन लाल वर्मा, उलेमा कौंसिल के अध्यक्ष फरियाद खां, शहर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी फैजान अली खां आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, गिरीश चंद्र जाटव, मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जदुवीर सिंह, शकील खां, राममूर्ति लाल, कांशीराम सरोज, खेमकरन लाल, राम लड़ैते कनौजिया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामरक्षपाल ने किया।

सपा सरकार हटाने तक नहीं पहनूंगा फूलों का हार
रविवार की दोपहर रेती रोड स्थित एक मैरिज लान मे बसपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा था। स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जब माल्यार्पण करना चाहा तो उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक अपने स्वागत में फूलों का हार नहीं पहनेंगे। यद्यपि के रोजा थाना क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता तनवीर सफदर ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया तो सिद्दीकी ने उसे तत्काल ग्रहण कर लिया।



धोबी समाज ने किया सिद्दीकी का स्वागत
शाहजहांपुर। धोबी समाज के रामलड़ैते कनौजिया को बसपा का मंडल कोआर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर निगोही रोड स्थित एक मैरिज लान में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर रामलड़ैते कनौजिया, रामभजन लाल, बृजलाल दिवाकर, लक्ष्मण प्रसाद, आशाराम कनौजिया, राजकिशोर कनौजिया, रामचंद्र दिवाकर, राममिलन, गंगाराम, विनोद कुमार, अमित, बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed