{"_id":"69284cb3e507c2cb990eed96","slug":"do-not-click-on-the-apk-fileyour-account-will-be-empty-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158820-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एपीके फाइल पर कभी क्लिक न करें...खाली हो जाएगा खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एपीके फाइल पर कभी क्लिक न करें...खाली हो जाएगा खाता
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आर्य महिला इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में बोलते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद से मोबाइल का उपयोग बढ़ा है। शिक्षा व्यवस्था भी मोबाइल पर निर्भर हो गई है। ऐसे में मोबाइल का उपयोग काफी सावधानी से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एपीके फाइल में आने वाले बरात के निमंत्रण, केवाईसी अपडेट के मेसेज को क्लिक नहीं करें। इससे मोबाइल हैक हो जाएगा और साइबर ठग बैंक खाता खाली कर देंगे। वर्तमान में इस तरह की ठगी काफी चलन में है।
वह बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आर्य महिला इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाले अपने एकाउंट को पब्लिक करने के बजाय प्राइवेसी पर रखें। इससे साइबर अपराध और डाटा चोरी से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अपने मोबाइल में ऐसा कोई फोटो नहीं रखें, जिसे परिवार वालों को नहीं दिखा सकें। अन्जान व्यक्ति की ऑडियो या वीडियोकॉल को रिसीव नहीं करें। अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया का पासवर्ड मजबूत रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुप्पी तोड़ते हुए अपने हक की आवाज को उठाएं। चुप्पी नुकसान करा सकती हैं। कोई फोन या मेसेज कर या फिर स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद लें। शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में एआई का प्रयोग तेजी से हो रहा है। एआई को जानना जरूरी है, लेकिन एआई को नकारात्मक नहीं, बल्कि रचनात्मक के रूप में प्रयोग करें। जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है।
कहा कि आधी आबादी के साथ कहीं कोई ज्यादती हो रही है तो उसका विरोध करें। विभिन्न हेल्पलाइन के साथ ही पुलिस का डायल 112 नंबर अवश्य याद रखें। फोन पहुंचने के सात से आठ मिनट में पुलिस मदद करने के लिए पहुंचेगी। इस दौरान छात्राओं ने अपराध से बचने और पुलिस में शिकायत करने के तरीके के बारे में प्रश्न पूछे जिनका एसपी ने जवाब दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम रानी, अर्पणा त्रिपाठी, शिखा पांडेय, पल्लवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।