फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM stays on rice stockpiles, BKU happy

साठा धान पर डीएम ने लगाई रोक, भाकियू खुश 

Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम कर्ण सिंह चौहान की ओर से साठा धान पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मंदीप सिंह ने कहा कि साठा धान से भूगर्भ जलस्तर को भारी नुकसान हो रहा है। बड़े फार्मर लालच के चलते साठा धान लगा रहे हैं। भाकियू काफी समय से साठा धान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करती रही है। डीएम ने साठा धान पर प्रतिबंध लगा दिया जो बेहद खुशी की बात है। पलविंदर सिंह, हरदेव सिंह, जगजीत सिंह, सुनील मिश्रा, रूपराम, अनिल, महेश, जसवीर सिंह आदि ने  मिष्ठान वितरित कर डीएम के निर्णय को सही बताया। पुवायां। एक ओर साठा धान की बुवाई पर विरोध के बाद जहां डीएम ने इस पर रोक लगाई है, वहीं पुवायां क्षेत्र के तमाम किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में साठा धान पर प्रतिबंध हटाने की मांग की है। किसानों ने पत्र में बताया कि जिला प्रशासन ने साठा धान की नर्सरी और रोपाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि प्रदेश के किसी अन्य जनपद में ऐसा नहीं किया गया है। जनपद में साठा का उत्पादन कई वर्षों से किया जा रहा है। भूमिगत जल स्तर भी सामान्य और स्थिर है। इस वर्ष आलू की फसल अच्छी नहीं हुई है, जिससे किसान को भारी घाटा हुआ है। प्रशासन की ओर से रोक लगाने से किसान पर दोहरी मार पड़ेगी। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि साठा धान पर प्रतिबंध लगाने के जिला प्रशासन के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। मांग करने वालों में निर्मल सिंह, दलजीत सिंह, लेखराम, जसविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, रामलाल, राजकुमार सहित तमाम किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed