फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM Orders Action After File Goes Missing from Tehsil

Shahjahanpur News: तहसील से पत्रावली गायब होने पर डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sun, 03 May 2026 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM Orders Action After File Goes Missing from Tehsil
पुवायां। एसडीएम न्यायालय से रिकवरी का आदेश होने के बाद से फाइल गायब हो गई। 19 साल से पीड़ित अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। मामले में डीएम ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गांव रतनपुर कुंडा निवासी रामचरन की पत्नी मीरा देवी ने डीएम को बताया कि एसडीएम पुवायां के न्यायालय में उनका एक वाद जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम के तहत सरकार बनाम श्रीपाल के नाम से चल रहा था। कोर्ट से 20 सितंबर 2007 को रिकवरी का आदेश हुआ था।
विज्ञापन

मूल पत्रावली मालबाबू के पास थी, जो आदेश के बाद से ही गायब चल रही है। उनको फाइल मिल जाने की बात कही जाती रही, लेकिन फाइल के नहीं मिलने पर उन्होंने 2020 से समाधान दिवस से लेकर कई अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फाइल गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है, इस कारण रिकवरी भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा देवी ने 28 अप्रैल को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर फाइल की तलाश कराने और कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने प्रकरण की जांच करने और फाइल न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

--
मामले की जानकारी मिली थी। जिलाधिकारी की ओर से जांच और कार्रवाई के आदेश मिले हैं। तहसीलदार को जांच सौंपी गई है। फाइल नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed